फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Herd of elephants trampled wheat crop

Rishikesh News: रामनगर डांडा में हाथियों के झुंड ने रौंदी गेहूं की फसल

Wed, 25 Mar 2026 02:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 25 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Herd of elephants trampled wheat crop
थानो क्षेत्र के रामनगर डांडा गांव में हाथियों का आतंक बना हुआ है। बीती रात हाथियों के झुंड ने कई किसानों की केले और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुकरेती ने कहा कि हाथी ने रामनगर डांडा में प्रवीण सकलानी के पांच बीघा गेहूं और केले के दो पेड़, दर्शन लाल तिवारी के पांच बीघा गेहूं, ग्राम पंचायत कुड़ियाल में पवन मनवाल के तीन बीघा गेहूं की फसल और दस केले के पेड़, नरपाल सिंह का दो बीघा गेहूं को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि हाथी लगातार रामनगर डांडा और कुडियाल में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वन विभाग की ओर से नुकसान का जायजा लिया गया। पवन सिंह, नरपाल सिंह, मुकेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed