फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   hemkund sahib temple opening of 25th may

25 मई को खुलेंगे कपाट

Mon, 23 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 23 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
hemkund sahib temple opening of 25th may
मं‌दिर - फोटो : अमर उजाला

सिख श्रद्धालुओं को इस बार श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 14 किमी की जगह 10 किमी ही पैदल चलना होगा। गोविंद घाट से आगे तक चार किमी सड़क और बनने से यात्रा की पैदल दूरी घट गई है। जो श्रद्धालु पैदल चलने में असमर्थ हैं उनके लिए खच्चर और डांडी कांडी की व्यवस्था की गई है। धाम में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। श्रद्धालुुुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं। लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रस्ट के प्रबंधक दर्शन सिंह ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। गोविंद घाट से पुलना गांव तक करीब चार किमी तक कच्ची सड़क को पक्का कर दिया गया है, जिससे पैदल यात्रा की दूरी चार किमी कम हो गई है।
विज्ञापन


अब गोविंद घाट से पुलना गांव तक वाहन जा सकेंगे। जबकि मार्ग कच्चा होने के कारण पहले यह संभव नहीं था। धाम में श्रद्धालुओं को मौसम की मार से बचाने के लिए शेड बनाया गया है। यात्रा रूट पर जगह-जगह निशुल्क लंगर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 यात्री आस्थापथ पर रवाना
पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से सिख यात्रियों का जत्था लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट में पहुंचना शुरू हो गया। ट्रस्ट के मुताबिक रविवार को फोटोमीट्रिक पंजीकरण के बाद 1500 यात्रियों का जत्था श्री हेमकुंड साहिब की ओर रवाना हुआ है।

10 हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था
श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक ने बताया कि लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुुओं के ठहरने की व्यवस्था है। यात्रा के दौरान गुरुद्वारा में 24 घंटे लंगर चलेगा। प्राथमिक उपचार के लिए दवा आदि की भी व्यवस्था रहेेगी।


गुरद्वारा में फोटोमीट्रिक पंजीकरण
पंजाब और अन्य प्रांतों से श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा के लिए लिए आने वाले श्रद्धालुओं के फोटोमीट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था गुरुद्वारा परिसर में की जाएगी। रविवार को आधी रात के बाद मोबाइल वैन के माध्यम से फोटोमीट्रिक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

गोविंदघाट से हवाई सेवा
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुताबिक इस बार गोविंद घाट से गोविंद धाम तक हवाई सेवा भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed