फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Helpless children will no longer be illiterate

असहाय बच्चे अब नहीं रहेंगे अशिक्षित

Sun, 01 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Helpless children will no longer be illiterate
निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री देते भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
नारी स्वाभिमान ट्रस्ट हेल्पलाइन की ओर से निर्धन व असहाय बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पाठशाला का शुभारंभ किया गया। इस पाठशाला में बच्चों को शिक्षा के साथ ही हर प्रकार की गतिविधियों को सिखाया जाएगा। शनिवार को त्रिवेणी घाट स्थित सत्संग हाल में संचालित पाठशाला का पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत और ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर डीबीपीए रावत ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि त्रिवेणी घाट पर फूल बेचने वाले, भिक्षावृति करने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पाठशाला शुरू की गई। इस पाठशाला में ट्रस्ट की महिलाएं इन बच्चों को शिक्षा के साथ ही स्वयं की साफ सफाई, बातचीत करने का तरीका, खेलकूद, गीत संगीत आदि से भी शिक्षित करेगी। जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने और उन्हें सही दिशा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा ने कहा कि इन बच्चों की शिक्षा और जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना की बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राजीव थपलियाल, मंडल अध्यक्ष सीमा खुराना, जिलाध्यक्ष अंशु आहूजा, नगर अध्यक्ष रुचिरा, रंजन अंथवाल, विनोद जुगलान, मीडिया प्रभारी आरती आदि मौजू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed