फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Heliborne Emergency Medicine Training Begins

Rishikesh News: एम्स में अत्याधुनिक हेलीबोर्न इमरजेंसी मेडिसिन ट्रेनिंग शुरू

Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Heliborne Emergency Medicine Training Begins
15 एम्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह को समृति
एम्स ऋषिकेश में तीन दिवसीय अत्याधुनिक हेलीबोर्न इमरजेंसी मेडिसिन ट्रेनिंग कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की ओर से दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण हेली एंबुलेंस मेडिकल सर्विस सेवाओं को और अधिक वैज्ञानिक, सक्षम एवं विश्वस्तरीय बनाएगा।बुधवार को एम्स के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह व डीन एकेडमिक जया चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फ्रेंच एकेडमी ऑफ मेडिसिन (एफएएम), एयरबस फाउंडेशन तथा एम्स ऋषिकेश की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की प्रथम हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सर्विस (हेम्स) टीम को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है।राज्यपाल ने कहा कि ट्राॅमा मैनेजमेंट और हेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश अपनी विशेष भूमिका निभा रहा है। नर्सिंग अधिकारियों, अस्पताल की मोर्चरी में कार्य करने वाले स्टाफ सहित स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब ऐसे नायक हैं जो साइलेंट रहते हुए भी अस्पताल की सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान की हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवाओं को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।इससे उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक त्वरित व सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।इस दौरान ट्राॅमा विभाग के हेड प्रो. कमर आजम, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्या श्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed