{"_id":"69fa63166ca09838ee05b3d6","slug":"heavy-fogging-will-be-done-in-every-ward-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-964029-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हर वार्ड में होगी धुआंधार फॉगिंग, नगर निगम ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हर वार्ड में होगी धुआंधार फॉगिंग, नगर निगम ने शुरू की तैयारी
Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मक्खी-मच्छरों से राहत दिलाने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड को मच्छर मुक्त बनाना है, जिसके लिए फॉगिंग अभियान को और तेज किया जाएगा। नगर निगम ने फॉगिंग कार्य को प्रभावी बनाने के लिए 10 नई मशीनों का ऑर्डर दे दिया है। मशीनों की आपूर्ति होते ही पूरे शहर में युद्ध स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा।
मेयर शंभू पासवान ने बताया कि शहर को स्वच्छ और डेंगू मुक्त बनाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। पार्षदों की मांग के अनुसार हर वार्ड के कोने-कोने तक फॉगिंग मशीन पहुंचाई जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल नगर निगम के पास 9 फॉगिंग मशीनें उपलब्ध हैं, जिनमें 2 बड़ी और 7 छोटी मशीनें शामिल हैं। ये सभी मशीनें नियमित रूप से शहर में फॉगिंग कार्य कर रही हैं। नई मशीनें आने के बाद अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा।
मेयर ने बताया कि निगम के पास फॉगिंग के लिए पर्याप्त दवा उपलब्ध है और इसके संचालन के लिए शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। 40 वार्डों के हर गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर फॉगिंग की जाएगी। निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर मच्छर के लार्वा और इसकी रोकथाम के लिए अपने स्तर पर कार्य करेंगे। जैसे-जैसे आवश्यकता बढ़ेगी, उसी अनुसार दवा और मशीनों का ऑर्डर भी दिया जाएगा।