फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Haryana tourist's life saved from drowning in Ganga

Rishikesh News: गंगा में बहते हरियाणा के पर्यटक की बचाई जान

Tue, 09 Jun 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 09 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana tourist's life saved from drowning in Ganga
क्याकर्स रोहित लखेड़ा ने बचाई गंगा में डूब रहे हरियाणा के पर्यटक की जान। स्रोत वीडियो ग्रैब।
गंगा की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा लगाए बिना स्नान करना हरियाणा के एक पर्यटक को भारी पड़ गया। फूलचट्टी क्लब हाउस के पास स्नान के दौरान पर्यटक गंगा की तेज धाराओं में बहने लगा। गनीमत रही कि मौके पर क्याकिंग कर रहे क्याकर्स रोहित लखेड़ा की नजर उस पर पड़ गई। रोहित ने अपने साथी की मदद से पर्यटक को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन




घटना 7 जून की बताई जा रही है। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार हरियाणा का पर्यटक अपने साथियों के साथ फूलचट्टी घूमने आया था। क्लब हाउस के पास गंगा किनारे पहुंचकर वह बिना गहराई का अंदाजा लगाए नदी में कूद गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते धारा में बहकर डूबने लगा।
विज्ञापन


पर्यटक को बहता देख उसके साथियों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान गंगा में क्याकिंग कर रहे स्थानीय क्याकर्स रोहित लखेड़ा की नजर डूबते पर्यटक पर पड़ी। रोहित ने तत्काल अपनी क्याक को पर्यटक की ओर मोड़ा और साथी क्याकर्स की मदद से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद दोनों ने पर्यटक को सुरक्षित गंगा किनारे पहुंचाया। जान बचने के बाद पर्यटक और उसके साथियों ने रोहित और उसकी टीम का आभार जताया। गंगा राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह घटना 7 जून की है।


रोहित लखेड़ा और उसके साथी ने बहादुरी दिखाते हुए पर्यटक की जान बचाई है। उन्होंने पर्यटन विभाग से मांग की कि ऐसे साहसी गाइडों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed