रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे खांडगांव के आबादी क्षेत्र में गुलदार पिंजरें में कैद हो गया। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज की कालाकुंड पनियाला बीट के जंगल में छोड़ दिया गया।
खांडगांव की जंगल सीमा से सटे रिहायशी इलाके वार्ड नंबर एक में गुलदार की चहलकदमी से सहमे ग्रामीणों की मांग पर पार्क प्रशासन ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे गुलदार के पिंजरें में कैद हो गया। पार्क कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उसके बाद पिंजरे में बंद गुलदार को मोतीचूर रेंज कार्यालय लाया गया। जहां पर गुलदार की मेडिकल जांच की गई। पशु चिकित्सक दीप्ति अरोड़ा ने बताया कि गुलदार पुरी तरह स्वस्थ है। पिंजरे कैद मादा गुलदार है, जिसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। पार्क कर्मचारियों ने गुलदार को रेंज की कालाकुंड पनियाला बीट में छोड़ दिया गया है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण कपूर सिंह नेगी, सोहन लाल लखेड़ा, सुनीता ठाकुर, गणेशी देवी आदि ने बताया कि गुलदार बीते कुछ दिनों से कभी गांव की जंगल सुरक्षा दीवार तो कभी गांव में ही घुस जाता था। रेस्क्यू करने वाली टीम मेें रेंजर महेंद्र गिरी, वन दरोगा एसपी जखमोला, जेपी अंथवाल, रविंद्र बहुगुणा, नरेंद्र गुसाईं आदि थे।