फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : guldar entered the populated area in Bhaniyawala, injured many people

डोईवाला : भानियावाला में आबादी क्षेत्र में घुसा गुलदार, कई लोगों को किया घायल

Sat, 26 Jun 2021 11:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 26 Jun 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : guldar entered the populated area in Bhaniyawala, injured many people
गांव में घूमता दिखा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

आबादी वाले क्षेत्र भानियावाला गुलदार के घुुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। गुलदार ने एक सभासद, वनकर्मियों सहित कई लोगों को पंजा मारकर घायल कर दिया। गुलदार को देखने के लिए छतों पर जमा हो गए। आखिरकार रात आठ बजे वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू करने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन


भानियावाला में सपेरा बस्ती के बस्ती के पास नर्सरी में गुलदार काफी देर तक झाड़ियों छिपा रहा। इस बार गुलदार ने कई बार हमला कर वन विभाग के कर्मचारियों को घायल भी किया। वन विभाग ने रात 7.30 पर दोबारा से गुलदार की घेराबंदी शुरू की। वनकर्मियों ने लाठी डंडो को फटकार कर गुलदार को डराया।
विज्ञापन


इस बीच झाड़ियों से बाहर निकले गुलदार पर टीम ट्रैंकुलाइजर गन को निशाना लगाने में सफल रही। ट्रैंकुलाइजर का असर होते ही गुलदार पर बेहोशी छाने लगी। टीम ने अचानक गुलदार के ऊपर जाल डाल दिया। टीम गुलदार को पिंजरे में डालकर देहरादून ले आई। रेंजर डीएस रावत ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान सैन खान, प्रवीण पुंडीर, आनंद आदि वनकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून वन प्रभाग के बडकोट रेंज अंतर्गत आने वाले भानियावाला क्षेत्र में सुबह साढ़े दस बजे घास काटने वाली कुछ महिलाओं की नजर एक खेत में पड़ी जहां गुलदार आराम से पड़ा था। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर भानियावाला के नगर पालिका सभासद ईश्वर रौथाण ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। इस बीच लोगों ने गुलदार को देख शोर मचाना शुरू कर दिया।

गुलदार एक प्लॉट की दीवार को फांदकर भागने लगा। इस बीच अपनी स्कूटी पर सभासद ईश्वर सिंह रौथाण गुलदार के सामने आ गए। इससे पहले वे संभल पाते गुलदार ने उनपर झपट्टा मार दिया। इस दौरान गुलदार का पंजा लगने से सभासद घायल हो गए। हालांकि सभासद के गुलदार को झटकने के बाद वह नर्सरी की तरफ दौड़ गया। गुलदार की दहशत से सपेरा बस्ती क्षेत्र के लोग खासे भयग्रस्त हो गए।

डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, बड़कोट रेंजर धीरज रावत, वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा आदि तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के कारण विभागीय टीम को रेस्क्यू अभियान शुरू करने में विंलब हुआ। टीम पिंजरा, ट्रैकुलांइज का सामान आदि लेकर मौके पर मौजूद रही। शाम तक गुलदार को रेस्क्यू करने का प्रयास जारी रहा।

कई बार हमलावर हुआ गुलदार
गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम के द्वारा कई बार प्रयास किए गए। सपेरा बस्ती के नजदीक नर्सरी में घने पेड़ों और झाडियों के बीच बैठे गुलदार को पकड़ने के लिए जैसे ही प्रयास शुरू हुऐ तो गुलदार हमला करता हुआ घनी झाडियों में जा बैठा। इस दौरान डॉ. राकेश नौटियाल, वनकर्मी राजेन्द्र सिंह, रमेश थपलियाल, रामेश्वर उनियाल और पत्रकार रजनीश सैनी भी गुलदार के नुकीलें पंजे लगने से घायल हो गए। घायल हुए कई लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में जाकर उपचार लिया।


जंगल से सटे आबादी क्षेत्रों में आता है गुलदार
बडकोट और लच्छीवाला वन रेंज के समीपवर्ती आबादी वाले क्षेत्रों में अक्सर गुलदार की चहलकदमी रहती है। बडकोट वनरेंज के रेशममाजरी क्षेत्र में कई मर्तबा गुलदार की आवाजाही हुई। जीवनवाला और फतेहपुर आदि में भी गुलदार देखा जाता रहा है। भानियावाला के आबादी वाले क्षेत्र में पहली बार गुलदार इतनी घनी आबादी तक पहुंच गया। जानकार मान रहे है कि जंगल से निकलकर गुलदार रास्ता भटककर आबादी में पहुंच गया होगा। बताया जा रहा है कि भोजन और पानी के लिए वन्य जीव आबादी की ओर रूख करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed