फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guest house and canteen to be built in Kumbh Mela ground

कुंभ मेला मैदान में बनेगा गेस्ट हाउस और कैंटीन

Fri, 18 Jun 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Guest house and canteen to be built in Kumbh Mela ground
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव भी पारित हुए। पूर्णानंद कुंभ मेला मैदान में निर्मित टीन शेड के स्थान पर पालिका की ओर से यहां गेस्ट हाउस व कैंटीन बनाए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2020-21 के 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निर्दिष्ट अनुदान (टाइड ग्रांट) पर चर्चा की गई। जिसमें पालिका क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान (रेन हार्वेस्टिंग कार्य) के लिए अवमुक्त धनराशि को जल संस्थान विभाग को हस्तांरित किए जाने के संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा अवस्थापना विकास निधि से निकाय क्षेत्र में छोटी-छोटी सड़कों के निर्माण, मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पालिका क्षेत्र में पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, दीनदयाल अँत्योदय योजना के तहत फेरी व्यवसायियों के लिए वेंडिंग/नॉन वेंडिंग जोन की व्यवस्था बनाए जाने पर सर्व सहमति प्रदान की गई। बैठक में पालिका में कार्यरत दैनिक/नियत/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय ज्ञाप की दरों के अनुसार वेतन भुगतान पर सहमति बनी। इसके अलावा कुंभ मेला मैदान में निर्मित टीन शेड के स्थान पर पालिका की ओर से यहां गेस्ट हाउस व कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड संख्या नौ में निर्मित बारात घर के पुर्ननिर्माण पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट, सभासद मीनू, सुभाष चौहान, धर्म सिंह, बबीता रमोला, गजेंन्द्र सिंह सजवाण, वीरेन्द्र सिंह चौहान, सुषमा नेगी, मनोज विष्ट, विनोद सकलानी, वंदना थलवाल, सोविता भंडारी, रूपेश भट्ट, शिल्पा, अजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed