फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   government hospital come after eleven am

11 बजे के बाद आएं सरकारी अस्पताल

Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
government hospital come after eleven am

सरकारी अस्पताल में डाक्टर को दिखाना है तो 11 बजे के बाद ही आएं। डीएसीपी की मांग को लेकर ओपीडी चिकित्सक मंगलवार को भी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। कार्यबहिष्कार के पहले दिन सोमवार को मरीजों और तीमारदारों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह नौ बजे विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी अस्पताल पहुंचे मरीजों ने पर्चा बनवाया और चिकित्सक को दिखाने उनके कक्ष में पहुंचे तो चिकित्सक की कुुर्सी खाली मिली। करीब घंटाभर इंतजार के बाद भी चिकित्सक कक्ष में नहीं आए।
विज्ञापन


मरीज और उनके तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ से चिकित्सक के बारे में पूछताछ की तो जानकारी मिली कि सभी चिकित्सक डीएसीपी की मांग को लेकर दो घंटे के कार्यबहिष्कार पर हैं, लिहाजा 11 बजे के बाद ही मरीजों को देखेंगे। कार्यबहिष्कार अवधि खत्म होने पर चिकित्सक कक्ष में पहुंचे तब जाकर मरीजों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर रोहित उपाध्याय ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा संघ के आह्वान पर आठ फरवरी तक ओपीडी में दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा। इसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed