फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Go-Pro camera taking lives of tourists during rafting

Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान गो-प्रो कैमरा ले रहा पर्यटकों की जान...इस्तेमाल करने से पहले हो जाएं सावधान

Tue, 18 Apr 2023 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

राफ्ट संचालन के दौरान गाइड का ध्यान वीडियोग्राफी पर रहता है। इस कारण रैपिड में राफ्ट पलटने की संभावना अधिक रहती है।

विज्ञापन
Go-Pro camera taking lives of tourists during rafting
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राफ्टिंग के दौरान गो-प्रो कैमरे का प्रयोग पर्यटकों की जान पर भारी पड़ रहा है। राफ्ट व्यवसायी अधिक मुनाफा कमाने के फेर में हेल्पर के बजाय गाइड को ही कैमरा पकड़ा रहे हैं। नियमानुसार गो-प्रो कैमरे का इस्तेमाल गाइड के साथ बैठा हेल्पर ही कर सकता है, पर यहां इसके उलट गाइड ही गो-प्रो कैमरा लिये रहता है।

विज्ञापन


राफ्ट संचालन के दौरान गाइड का ध्यान वीडियोग्राफी पर रहता है। इस कारण रैपिड में राफ्ट पलटने की संभावना अधिक रहती है। अब तक रैपिड में कई राफ्टें असंतुलित होकर पलट चुकी हैं, जिससे कई पर्यटकों की जान जा चुकी है। जिला पर्यटन विभाग टिहरी इस ओर कार्रवाई करने के बजाय तमाशबीन बना हुआ है।
विज्ञापन


Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट, जानिए राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक साहसिक खेल राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में आते हैं। ये पर्यटक राफ्ट संचालकों से गो-प्रो कैमरा भी किराये पर लेते हैं ताकि राफ्टिंग के रोमांच को कैमरे में कैद कर सकें। इसके बदले राफ्ट संचालक लगभग डेढ़ हजार रुपये तक अधिक वसूलते हैं।

एक साल में राफ्ट पलटने से गई तीन की जान
राफ्टिंग के दौरान रैपिड में राफ्ट पलटने से बीते एक वर्ष में तीन पर्यटक जान गवां चुके हैं। इनमें बीते 11 अक्तूबर 2022 में कलकत्ता का 62 वर्षीय पर्यटक, 11 मार्च 2023 को हरियाणा की 28 वर्षीय युवती और 7 अप्रैल 2023 को राजस्थान 34 वर्षीय पर्यटक शामिल हैं।

क्या है गो-प्रो कैमरा
यह कैमरा आज कॉम्पैक्ट एक्शन कैमरे का पर्याय बन चुका है। गो-प्रो कैमरे से शूट किए वीडियो क्लिप्स को एडिट किया जा सकता है। क्लिप्स में ट्रांजिशन और संगीत मिक्स कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाता है।

पर्यटन विभाग की ओर से नीरगड्डू बैरियर पर गाइडों की चेकिंग की जाती है, लेकिन तब इनके पास कैमरा नहीं मिलता। फिर जैसे ही ये लोग गंगा में उतरते हैं तो कैमरा निकाल लेते हैं। राफ्टिंग के दौरान गाइड का गो-प्रो कैमरा लगाना प्रतिबंधित है।
- खुशाल सिंह नेगी, साहसिक पर्यटक अधिकारी, टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed