{"_id":"68b8aab2fe67acee6c0d7bc6","slug":"girl-missing-from-kalsi-found-in-haryana-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-779975-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कालसी से लापता हुई युवती हरियाणा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कालसी से लापता हुई युवती हरियाणा में मिली
Thu, 04 Sep 2025 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
कालसी थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती हरियाणा में मिली। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि 31 अगस्त को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति थाने आए। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की शाम को उनकी 19 वर्षीय बेटी किसी काम से साहिया बाजार आई थी। सीसीटीवी कैमरा में वह साहिया से कालसी की ओर जाते हुए नजर आ रही है। उसके बाद से वापस घर नहीं लौटी। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की जांच के साथ सर्विलांस टीम की मदद भी ली गई। उन्होंने बताया कि युवती की लोकेशन हरियाणा में मिली। पुलिस टीम को हरियाणा रवाना किया गया। नारायण गढ़ में पुलिस टीम को युवती मिल गई।
विज्ञापन