फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gas prices increased after assembly elections

घरेलू एलनीजी गैस के दाम पचास रूपये बढाने पर लोग हुए खफा

Wed, 23 Mar 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gas prices increased after assembly elections
विधानसभा चुनाव निपटने के बाद सरकार ने सोमवार की देर रात घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में पचास रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे गृहिणियां, आम आदमी से लेकर विपक्ष भी खफा है।
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने घरेलूू एलपीजी गैस के प्रति सिलिंडर के दाम में पचास रुपये बढ़ाए हैं। पहले से ही खाद्य तेलों से लेकर जरूरत का समान के दाम आसमान छूने लगे हैं। अब केंद्र सरकार ने गैस मूल्य पर पचास रुपये बढ़ाए हैं, जो गृहिणियों, आम आदमियों और विपक्ष को नागवार लग रहा है। गृहिणी सीमा जायसवाल, कौशल्या चौहान और किरन पाल ने कहा कि पहले से ही तेल और अन्य खाद्य सामानों के दाम बढ़ने से किचन का बजट गड़बड़ा रहा है और अब घरेलू एलपीजी गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जो ठीक नहीं है। नीलम तलवाड़ और पिंकी रावत आदि ने कहा कि इससे महंगाई तेजी से बढ़ेगी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने भी जोरदार प्रतिक्रिया दी है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी करनी में अंतर है। सरकार जरूरत का समान के दामों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल और वरिष्ठ नेता हाजी अमीर हसन ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए। उधर इंद्र भारत ग्रामीण एलपीजी वितरक एजेंसी के संचालक राजेश पाल ने बताया कि मंगलवार से 50 रुपये प्रति गैस सिलिंडर बढ़े हैं। नई दरों से गैस सिलिंडर वितरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed