{"_id":"5748a7a54f1c1b6f48690be3","slug":"garbage-at-ganga-river-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तटों पर पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तटों पर पसरी गंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 28 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए स्थानीय लोग, पर्यटकों और विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्घालु गंगा तटों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन नगरपालिका की उदासीनता के चलते त्रिवेणी घाट में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर के कारण उन्हें खासी परेशानी उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब चारधाम यात्रा के चलते पालिका को लाखों का बजट आंवटित हुआ हैं। इसके आलावा यात्राकाल में सफाई कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
गुुजरात से आए श्रद्घालु सुरेश कुमार ने बताया कि घाट पर सफाई व्यवस्था बिल्कुल न के बराबर है। हर जगह गंदगी फैली है। वहीं, दिल्ली से आए पर्यटक अंजली शर्मा, सुनाक्षी कौर, राजन रॉय, प्रशांत कुमार ने त्रिवेणी घाट में नहाने के अनुभव को बहुत अच्छा बताते हुए कहा कि घाट पर गंदगी से उन्हे खासी परेशानी उठाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
इनका क्या है कहना
सुबह के शिफ्ट वाले अपना काम करके चले गए हैं। अब अगली शिफ्ट के कर्मचारी घाट पर फैली गंदगी को साफ करेंगे। कर्मचारियों को हिदायत दी जाएगी कि वे सफाई व्यवस्था में बिल्कुल लापरवाही न बरतें। - वीपीएस चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका ऋषिकेश
विज्ञापन