फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganpati Bappa Morya, you come early next year

गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

Sat, 10 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, you come early next year
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ भक्त गणनायक को विदा करने के लिए घर और पंडालों से निकले। अबीर-गुलाल उड़ाते और डीजे पर बजते गानों पर थिरकते श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा को लेकर गंगा तट पर पहुंचा। यहां नम आंखों से श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य गणपति को गंगा में विसर्जित कर विदाई दी।
विज्ञापन

31 अगस्त को शहर में घरों और पंडालों में श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर घरों और पंडालों पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही गणपति विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। पंडालों में दिनभर भजनों और भंडारों को दौर चलता रहा। गणपति विसर्जन के लिए वाहनों को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों की लड़ियों से सजाया गया। वाहनों पर डीजे सिस्टम लगाए गए। शाम विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकले।
विज्ञापन

शहर में जहां देखो वहां हवा में अबीर-गुलाल नजर आ रहा था। श्रद्धालु उत्साह से नाचते गाते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों लगाते दिखे। आखिरकार वह समय आया जब श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने घाटों पर गणपति की प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर आने की कामना कर प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गंगा लाइन आदि गंगा घाटों पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed