फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga Museum in a dilapidated condition

Rishikesh News: 1.31 करोड़ की लागत से बना गंगा संग्रहालय बदहाल

Thu, 28 May 2026 02:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 28 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ganga Museum in a dilapidated condition
तीर्थनगरी की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत करीब 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बना गंगा संग्रहालय बदहाली का शिकार हो गया है। रखरखाव के अभाव में संग्रहालय में लगे सभी पांच एसी खराब पड़े हैं। चारधाम यात्रा के पीक सीजन में भी भीषण गर्मी के कारण तीर्थयात्री और पर्यटक संग्रहालय में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


मार्च 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा संग्रहालय का लोकार्पण किया था। संग्रहालय में गोमुख से लेकर गंगासागर तक मां गंगा की यात्रा, चारधाम, उत्तराखंड के वन्यजीव और विभिन्न पर्यटक व धार्मिक स्थलों का जीवंत चित्रण किया गया है। इस संग्रहालय का उद्देश्य पर्यटकों को गंगा और उत्तराखंड की संस्कृति, भूगोल और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना है।
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद संग्रहालय की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी। संग्रहालय में लगे पांचों एयर कंडीशनर पिछले कई महीनों से खराब पड़े हैं। नगर निगम की ओर से इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मई में ऋषिकेश का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चारधाम यात्रा के दौरान त्रिवेणी घाट पर रोजाना हजारों तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। संग्रहालय के अंदर भीषण गर्मी और उमस के कारण पर्यटक कुछ मिनट में ही बाहर निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसी खराब होने के बाद से संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों की संख्या तक घट गई है। कई पर्यटक गेट से ही वापस लौट जाते हैं।



नगर निगम संग्रहालय के रखरखाव को लेकर गंभीर नहीं है। करोड़ों की लागत से बनी योजना का लाभ पर्यटकों को नहीं मिल पा रहा है। संग्रहालय में टिकट व्यवस्था है। पर्यटकों के न आने से नगर निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा को देखते हुए संग्रहालय के सभी एसी तुरंत ठीक कराए जाएं। संग्रहालय में पेयजल, बैठने की व्यवस्था और गाइड की तैनाती की जाए ताकि तीर्थयात्रियों को गंगा और उत्तराखंड की जानकारी मिल सके।


---

कोट

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जाएगा। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed