फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga gave message of cleanliness by creating human chain

मानव शृंखला बनाकर दिया गंगा स्वच्छता का संदेश

Sat, 23 Nov 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga gave message of cleanliness by creating human chain
आस्था पथ पर गंगा स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर मानव श्रृंखला बनाते स्कूली बच्चे। - फोटो : RISHIKESH
रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता को लेकर सात किलो मीटर लंबी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व गंगा स्वच्छता का संदेश दिया गया। त्रिवेणी घाट परिसर में मानव शृंखला कार्यक्रम का मेयर अनिता ममगाईं, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और क्लब अध्यक्ष सीए हरि रतूड़ी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ, गंगा को निर्मल और पर्यावरण में सहयोग करने के लिए नगर की विभिन्न संस्थाओं ने एकत्रित होकर बैराज से आस्थापथ लक्ष्मण झूला तक लगभग सात किलो मीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला में लगभग सात हजार से अधिक विभिन्न संगठनों के सदस्यों व स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर सभी लोगों ने एक साथ एक दूसरे का हाथ पकड़कर पर्यावरण संरक्षण, गंगा स्वच्छता, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, अपने नगर को स्वच्छ रखने में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, दीपक तायल, देवव्रत अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडेय और पर्यावरण विद विनोद जुगलान, विकास गर्ग, पंकज पोरवाल, विजय बिष्ट, संदीप गोस्वामी, वैभव गोयल, संजय सकलानी, गौरव सिंघल, सुमित शर्मा, हितेंद्र पंवार, संकेत गोयल, देवव्रत अग्रवाल, सचिन रस्तोगी, दीपिका तायल, चित्रमणि देसवाल, अजय शर्मा, जयेंद्र रमोला, दिनेश चंद्र पांडेय, रितेंद्र चौहान, अंशुल अरोड़ा, मानव जौहर, अजय गर्ग, डॉ. हिमांशु ऐरन आदि मौजूद थे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विवेका एकेडमी खदरी, नालंदा शिक्षण संस्थान और शिवालिक भागीरथी स्कूल के लगभग दो हजार छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर अभियान का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed