फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gandhi pillar on which the sign of Bapu

गांधी स्तंभ, जिस पर हैं बापू के हस्ताक्षर

Sun, 14 Aug 2016 01:41 AM IST
alok panwar
alok panwar Updated Sun, 14 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gandhi pillar on which the sign of Bapu
गांधी स्तंभ - फोटो : amar ujala

तीर्थनगरी की हृदयस्थली त्रिवेणीघाट पर स्थापित गांधी स्तंभ में लगे शिलापट्ट पर खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हस्ताक्ष्रर किए हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक यह देखकर रोमांचित हो जाते हैं। खास बात यह कि एतिहासिक धरोहर वर्तमान में राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का केंद्र है। जनमुद्दों को लेकर यहां धरना प्रदर्शन होते रहते हैं। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि देशभर में आजादी के आंदोलन की अलख जगाने के क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वर्ष 1929 में नैनीताल और अल्मोड़ा की यात्रा पर आए थे। ऋषिकेश से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. शांति प्रपन्न शर्मा, हरि जीवन ब्रह्मचारी, भगवान दास मुल्तानी, चैला चैतराम, जयप्रकाश आदि गांधीजी से मिलने गए। मुलाकात के दौरान उन्होंने गांधीजी को ऋषिकेश आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


उनसे वक्त नहीं मिलने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बापू के दस्तखत एक शिलापट्ट पर लेकर लौट आए। स्वतंत्रता सेनानियों ने त्रिवेणीघाट पर गांधी स्तंभ का निर्माण कराकर स्तंभ के ऊपर महात्मा गांधी की हस्ताक्षरित शिलापट्ट को स्थापित कर दिया। तब से त्रिवेणीघाट पर गांधी के हस्ताक्षर युक्त शिला गांधी स्तंभ के नाम से राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवलानंद आश्रम था संग्राम का केंद्र
तीर्थनगरी के मायाकुंड क्षेत्र में स्थित केवलानंद आश्रम स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में आजादी के मतवालों का मुख्य केंद्र हुआ करता था। जानकारों के मुताबिक पंजाब से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केवलानंद यहीं साथियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाते थे।

बताया जाता है कि जिस वक्त भगत सिंह शहीद हुए थे, उनकी स्मृति में केवलानंद आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed