{"_id":"39c212910b3353cc7802536b9a3bc8de","slug":"gandhi-of-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के गांधी को किया याद
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता और पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी की जयंती व्यवस्था परिवर्तन और संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। राज्य आंदोलनकारियों ने बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 15 साल बाद भी पहाड़ी राज्य का विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन
राज्य को शहीदों के सपनों के अनुरूप बनाना है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति और राज्य आंदोलनकारी मंच ने हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर स्व. बडोनी की जयंती पर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। 15 वर्षों में क्या खोया क्या पाया, राज्य की दिशा और दशा पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि विधायक और मंत्री पर्वतीय क्षेत्र के बजाय दून तक सिमट कर रह गए हैं। इससे पहाड़ के दूर दराज के गांव आज भी विकास की राह ताक रहे हैं। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास और आंदोलनकारियों के हितों के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन
इस मौके पर समिति प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, व्यवस्था परिवर्तन मंच अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, डीएस गुसाईं, सरोज डिमरी, मंजू बडोला, विक्रम भंडारी, बीएस कंडवाल, सुनीता सकलानी, सरोजनी थपलियाल, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि मौजूद थे।
महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
शहीद स्मारक में आईडीपीएल की महिला टीम ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। भाषण, कविता और स्व. बडोनी पर आधारित गीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। थड्या और चौफल्या गीत पर लोग जमकर झूमे।
उल्लेखनीय कार्य पर हुए सम्मानित
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी की जयंती पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले छह लोगों को सम्मानित किया। शराब विरोधी आंदोलन में कुसुम जोशी, साहित्य के क्षेत्र में आरपी डंगवाल, इंडियन मेमोरी चैंपियन 2015 में प्रतीक यादव, कराटे में वरदान, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने में रोहित सिंह राणा और पहाड़ी व्यंजनों को अपने होटल में परोसने पर राधे साहनी को सम्मान मिला।
जयंती पर पौधा रोपण
सारथी सामाजिक संस्था ने शत्रुघ्न घाट, मुनिकीरेती में स्व. इंद्रमणी बडोनी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। शिवानंद नगर स्थित इंद्रमणि बडोनी पार्क में स्व. बडोनी की स्मृति में पौधारोपण किया गया। महंत मनोज द्विवेदी और वरिष्ठ समाजसेवी सत्य प्रकाश बडोला ने विचार रखे। मौके पर संस्था अध्यक्ष राम चौबे, पंडित रवि शास्त्री, नरेंद्र मैठानी, नरेश अग्रवाल, सुनील कपरवाण, अनूप रावत, राजीव लोचन, आशीष जुयाल, मनमोहन शर्मा, विनोद बिजल्वाण मौजूद थे।