{"_id":"57c0a57d4f1c1ba435d4ee93","slug":"furore-over-womans-death-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर हंगामा
rishikesh
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान एम्स स्टाफ ने उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
मुनीरगंज, नजीबाबाद निवासी रफीक अहमद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी फरजाना (48) को इलाज के लिए एम्स में लेकर आए थे। उल्टी-दस्त और शुगर की शिकायत होने पर उन्होंने उसे एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने हालत देख उनकी पत्नी को भर्ती कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने मरीज का स्वयं उपचार न करके प्रशिक्षुकों के भरोसे छोड़ दिया। जिससे मरीज की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। महिला की मौत पर परिजन भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
महिला शुगर की मरीज थी। उपचार के दौरान महिला का शुगर लेवल काफी बढ़ गया था। उचित उपचार के बाद भी महिला की मौत हो गई। यदि परिजनों को इलाज में कोई संदेह है तो वह महिला के शरीर का पोस्टमार्टम कराकर सही स्थिति जान सकते हैं। -हरीश थपलियाल, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश।