फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   free insurance of hawker

समाचार-पत्र वितरकों का होगा मुफ्त बीमा

Fri, 04 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 04 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
free insurance of hawker

खुशखबरी, मौसम की मार झेलते हुए घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक भी अब मुफ्त बीमा, बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन आदि की सुविधा ले सकेंगे। दरअसल, सरकार ने समाचार पत्र वितरकों को असंगठित क्षेत्र के कर्मकार में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में समाचार पत्र वितरक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित थे। असंगठित क्षेत्र के कर्मकार में शामिल होने के बाद समाचार पत्र वितरकों को भी श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की तर्ज पर सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाएं मिलने लगेगी।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त उमेश चंद्र राय ने बताया कि सरकार ने समाचार पत्र वितरकों को असंगठित क्षेत्र के कर्मकार में शामिल कर लिया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। शासनादेश के बाद समाचार पत्र वितरक नजदीकी श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकरण कराकर सरकार की कल्याणकारी योजना का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे होगा पंजीकरण
समाचार पत्र वितरक, जिसकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो और 60 वर्ष पूर्ण न हों। समाचार पत्र वितरक श्रमिक के रुप में कार्य रहा हो वह पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण के समय हॉकर को प्रार्थनापत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो, आयु प्रमाण पत्र, समाचार पत्र वितरक के रुप में कार्य करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पंजीकरण के बाद पहचान पत्र जारी किया जाएगा।


यह लाभ मिलेंगे
-60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कामगारों को पांच सौ रुपये प्रति पेंशन।
-मकान खरीद और निर्माण के लिए 50 हजार तक अग्रिम ऋण की सुविधा।
-कामगार के बच्चों की सामान्य और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता।
-राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत चिकित्सा सहायता।
-दो पुत्रियों के विवाह के लिए 51 हजार की आर्थिक सहायता।
-कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को एक लाख की आर्थिक सहायता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed