फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   four million cash recover from Bike riders

बाइक सवार से चार लाख की नकदी पकड़ी

Mon, 30 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Mon, 30 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
four million cash recover from Bike riders
चार लाख तीन हजार 520 रुपये बरामद - फोटो : Demo Pic

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने एक बाइक सवार से चार लाख तीन हजार 520 रुपये बरामद किए। स्पष्ट जानकारी न देने पर टीम ने नकदी जब्त कर ली है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन



लक्ष्मण झूला क्षेत्र में रविवार शाम उड़नदस्ता टीम के प्रभारी कपिल कुमार और उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह अधीनस्थों  के साथ नीलकंठ मार्ग पर पीपल कोटी तिराहा पर चुनाव के दृष्टिगत वाहनों की  चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच बैराज की ओर से आ रहे एक बाइक सवार मुनेंद्र सुयाल पुत्र सतेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम पाली, चंबा, टिहरी गढ़वाल और हाल निवास मंसा देवी, गुमानीवाला को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से लाखों की नकदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने नकदी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि गिनती करने पर चार लाख पैंतीस सौ बीस रुपये की नकदी निकली। मामले की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों और आयकर विभाग को दे दी गई है। जब्त धनराशि थाने पर दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed