{"_id":"619412107c5a3203e9687886","slug":"former-cm-and-leader-of-opposition-met-the-agitators-rishikesh-news-drn3962744109","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानो अस्पताल के उच्चीकरण के धरने पर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानो अस्पताल के उच्चीकरण के धरने पर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र
विज्ञापन
थानो अस्पताल की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। ग्राम सुधार महिला और पुरुष समिति के बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो के उच्चीकरण की मांग को लेकर आयोजित किए जा रहे धरने में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा नेता प्रतिपक्ष भी पहुंचे। उन्होंने अपने-अपने स्तर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
मंगलवार को शहीद स्मारक थानो में अस्पताल उच्चीकरण को लेकर धरना आठवें दिन भी दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल उच्चीकरण के लिए आ रही बाधाओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने तत्काल व्यवस्था बनाने की मांग की। वहीं, बाद में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के संघर्ष में सहयोग देने का वायदा किया। कहा कि यदि सरकार ने ग्रामीणों की मांग को पूरा नहीं किया तो सदन में मामले को उठाया जाएगा। समिति सरंक्षक वीरेंद्र कृषाली ने बताया कि सरकार की ओर से अस्पताल उच्चीकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे क्षुब्ध ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान समिति अध्यक्ष मुन्नी बहुगुणा, महिपाल सिंह कृषाली, अर्चना थपलियाल, लक्ष्मी नेगी, रविन्द्र सिंधवाल, जयपाल नेगी, सुनील यादव, पदम सिंह पंवार, यशपाल सिंह, रमेश हटवाल, गौरव खत्री, सुरेंद्र सिंह, देवपाल कृषली, पार्वती देवी आदि थे।
कुडियाल गांव की सड़क बनाने में करेंगे सहयोग : प्रीतम
डोईवाला। कुड़ियाल गांव की सड़क बनाने की मांग को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सड़क बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को ग्रामीणों की मांगों को तत्काल पूरा कराना चाहिए। कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। कांग्रेस ग्रामीणों के संघर्ष में उनके साथ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क का विकास में अहम योगदान होता है। सड़क के अभाव विकास ठप्प हो जाता है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रधान महेश कुकरेती, अरविंद सिंधवाल, महिपाल सिंह, पवन मनवाल, राखी सिंह, सुषमा खत्री, प्रकाशी देवी, रजनी सिंधवाल और राजमती आदि थे।