फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former Chief Minister inaugurated tin shed

पूर्व मुख्यमंत्री ने कुड़कावाला में टिन शेड का किया लोकार्पण

Mon, 03 Jan 2022 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister inaugurated tin shed
01 डोईवाला में दुपहिया वाहनों की रैली में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुड़कावाला में शिव मंदिर में टिन शेड का लोकार्पण किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुड़कावाला में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कुड़कावाला गांव में लोधेश्वर शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को खुली जीप में बिठाकर दोपहिया वाहनों की रैली के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल आयुष्मान योजना, उज्ज्वला, हर घर नल हर घर जल और घसियारी योजना सहित कई योजनाएं संचालित कीं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से भाजपा 60 से अधिक सीटों को जीतेगी। भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा शासन में डोईवाला आदर्श विधानसभा के रूप में उभरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, विनय कंडवाल, संपूर्ण रावत, दिनेश वर्मा, रोहित क्षेत्री, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, विक्रम सिंह नेगी, ममता नयाल, ईश्वर रौथाण, प्रेम कुमार, सोनू गोयल, गुरजीत सिंह, सुंदर लोधी और चंद्रभान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने चलाई महिलाओं के लिए विकास की योजनाएं
डोईवाला। माजरी ग्रांट मंडल की ओर से आयोजित किए गए महिला मोर्चा सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक काम किया है। कहा कि आज महिलाएं भाजपा के साथ जुड़ी हैं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि महिला मोर्चा सम्मेलन में महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम शर्मा, ममता नयाल, अंजना शर्मा, अमृता कौर, अजीत कौर, अमरजीत कौर, गुरमीत कौर, सुनीता सती और आरती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed