फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former chief minister bought peanuts, asked how well

पूर्व मुख्यमंत्री ने खरीदी मूंगफली, पूछा हालचाल

Sun, 02 Feb 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former chief minister bought peanuts, asked how well
तहसील चौक स्थित मूंगफली की ठेली पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। निजी दौरे पर टिहरी जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का तहसील चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह स्वागत कार्यक्रम छोड़ समीप ही मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पास जा पहुंचे। यहां उन्होंने मूंगफली खरीदी और रेहड़ी वाले की कुशलक्षेम जानी। पूर्व मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर रेहड़ी संचालक ने काफी हर्ष जताया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता के बीच पहुंचने के लिए तरह-तरह के प्रयोगों को करने के लिए जाने जाते हैं। शनिवार शाम को निजी कार्यक्रम के तहत टिहरी जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक पर स्वागत करने के लिए वाहन रोका। मगर वह कार्यकर्ताओं को छोड़ मूंगफली की रेहड़ी की तरफ चले गए। मूंगफली खरीदते समय पूर्व मुख्यमंत्री ने रेहड़ी संचालक राधेश्याम की आय के बारे में जाना और उसके परिवार की कुशलक्षेम भी पूछी। इस पर उसने पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान पार्षद राकेश मियां, अभिषेक शर्मा, वैशाख सिंह, नरेंद्र मैठाणी, दिग्विजय कैंतूरा, धीरज डोभाल ,शैलेंद्र सिंह, महेश कटारिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed