{"_id":"67b3949f7aa9a06bcb0f5ebb","slug":"forest-guards-strike-continued-for-the-fifth-day-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-621986-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पांचवें दिन भी जारी रहा वन आरक्षियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पांचवें दिन भी जारी रहा वन आरक्षियों का धरना
Tue, 18 Feb 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती कार्यालय परिसर में टिहरी वन बीट अधिकारी संघ के वन आरक्षियों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन जारी रहा। वन आरक्षियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। टिहरी वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष विकास सेमवाल ने प्रदेश सरकार से वर्ष 2016 की नियमावली पूर्व की तरह लागू करने, सीधे वन दरोगा भर्ती रोकने, देश के अन्य कई राज्यों की भांति वन बीट अधिकारी को एक स्टार दिए जान की मांग की। कहा कि इससे वन वीट अधिकारी के मान सम्मान में वृद्धि होगी। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में संजय खड़का, हेमंत बिजल्वाण, राम सिंह, प्रताप सिंह, मंजू असवाल, आरती, नैना, किरन आदि शामिल रहे।