{"_id":"695c22f2c1e262228b057607","slug":"football-ground-and-indoor-stadium-will-be-ready-by-march-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-872677-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मार्च तक तैयार हो जाएगा फुटबाल मैदान, अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मार्च तक तैयार हो जाएगा फुटबाल मैदान, अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम
Tue, 06 Jan 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
08 पूर्णानंद खेल मैदान में तैयार हो रहा इनडोर स्टेडियाम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खेल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुनि की रेती में राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैदान और अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। खेल विभाग मार्च 2026 तक इन अंतरराष्ट्रीय मानक वाली सुविधाओं को खिलाड़ियों को सौंपने की तैयारी में है।
जुलाई 2023 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुनि की रेती पूर्णानंद खेल मैदान को स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की थी। खेल मैदान के स्थलीय निरीक्षण के लिए तत्कालीन डीएम मयूर दीक्षित ने कमेटी गठित की थी। नगर पालिका, वन विभाग और राजस्व विभाग ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जिसके बाद वर्ष 2024 से यहां करीब 12 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैदान, इंडोर स्टेडियम (अत्याधुनिक सुविधाओं वाले तीन बैडमिंटन कोर्ट), प्रशिक्षण के लिए तीन क्रिकेट पिच, वॉलीबाल कोर्ट व 400 मीटर के एथलीट ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में हैं। फुटबाल मैदान में घास लगाई जानी है। इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य भी लगभग समाप्ति के कगार पर है। प्रयास है कि मार्च माह तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -
एक तिहाई हिस्से में पार्किंग निर्माण से पड़ा प्रभाव
मैदान के एक तिहाई हिस्से में पार्किंग निर्माण से 400 मीटर का ट्रैक पूरा नहीं हो पाया। इसके अलावा कई खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं रह गया है। पार्किंग निर्माण पर खेल विभाग ने भी आपत्ति जताई थी। इस संबंध में खेल विभाग ने शासन को पत्र भी भेजा था।
-- -
ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र में नहीं है कोई खेल मैदान
ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र में कोई खेल मैदान नहीं है, जिससे खेल गतिविधियों के आयोजन में काफी दिक्कतें आती हैं। मुनि की रेती में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनने से खेल प्रेमियों को काफी राहत मिलेगी। श्यामपुर खदरी में भी खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया जाना है। यहां खेल विभाग को 70 बीघा भूमि हस्तांतरित की गई। जिस पर इन दिनों चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है।
-- -
- मुनि की रेती पूर्णानंद मैदान में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - दीपक रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी