फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Flowers respect offered birth anniversary Sumitranandan Pant

Rishikesh News: सुमित्रानंदन पंत की 125वीं जयंती पर चढाए श्रद्धा के फूल

Tue, 20 May 2025 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Flowers respect offered birth anniversary Sumitranandan Pant
जौलीग्रांट। लेखक गांव थानो में कवि और प्रख्यात साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत की 125वीं जयंती पर बाल कवि गोष्ठी, व्याख्यान माला और सुमित्रानंदन पर्यटन पथ वृत चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन सिंह रौथाण ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सुमित्रानंदन एक युग दृष्टा कवि रहे हैं। उन्होंने अपने दृष्टि और कल्पना से प्रकृति, समाज और मानव जीवन को आत्मसात कर लेखनी से पन्नों पर उकेरा। पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. सविता मोहन ने सुमित्रा नंदन पंत की जीवनी और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने पंत की कविताओं का पाठ किया गया। बाल कवि पाठ में सनराइज एकेडमी, दून ब्लॉसम, न्यू दून ब्लॉसम, डीएवी पब्लिक स्कूल, समर वैली, मदरलैंड स्कूल, सेंट जेवियर, जीआईसी थानो, दून भवानी और राजा राम मोहन अकादमी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के प्रमुख डॉ. सर्वेश उनियाल, सनराइज एकेडमी प्रबंध निदेशक पूजा पोखरियाल, डॉ. बेचैन कंडियाल, इशांत ममगाईं आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed