फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five illegally operated commercial vehicles seized

Rishikesh News: अवैध रूप से संचालित पांच व्यावसायिक वाहन सीज

Mon, 21 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 21 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Five illegally operated commercial vehicles seized
ऋषिकेश। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे व्यावसायिक वाहनों पर आरटीओ विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बाइक रेंटल यूनियन के अध्यक्ष अंकित गुप्ता की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ कोटद्वार की टीम ने स्वार्गाश्रम क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट नंबर पर टैक्सी और व्यावसायिक रूप में चलाए जा रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया गया जिससे अवैध वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। बाइक रेंटल यूनियन के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया कि प्राइवेट नंबर के वाहनों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। ऐसे में वैध रूप से अपना व्यवसाय करने वाले वाहन संचालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरटीओ विभाग से मांग की है कि ऐसे नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed