{"_id":"6071fdbf8ebc3e5926538c7d","slug":"fire-in-polling-place-second-counting-rishikesh-news-drn3762058141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान खत्म होते मतदान स्थल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान खत्म होते मतदान स्थल में लगी आग
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मतदान स्थल पर मतदान खत्म होते ही आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे में आग पर काबू पाया। मतदान स्थल पर आग लगने के बाद मतगणना का काम व्यापार सभा में किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
करीब साढ़े पांच बजे मतदान स्थल ऋषिकेश-देहरादून रोड पर स्थित (आनंद उत्सव मंडप) पर जैसे ही मतगणना के लिए पेटियां खोली गईं, वैसे ही वेडिंग प्वाइंट की तारों में शार्ट सर्किट से दो धमाके हुए। इससे मौके पर मौजूद व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एक के बाद एक पर्दे जलने लगे। कुछ व्यापारियों ने मौके पर रखे फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू नहीं हुई। इसके बाद व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के बाद मतगणना का काम देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में किया गया।
------------
..तो हो सकती थी बड़ी अनहोनी
ऋषिकेश। देहरादून-ऋषिकेश रोड पर स्थित आनंद उत्सव मंडप में उस वक्त आग लगी जब चुनाव समाप्त हो चुका था। ऐसे में अधिकतर व्यापारी मतदान स्थल के बाहर थे, जबकि इससे पहले चुनाव के दौरान हाल में अधिकतर व्यापारी मौजूद थे। हाल के भीतर कपड़े के पर्दों का जाल बिछा था। जब आग की लपटों ने इन पर्दों को घेरा तो वे जलकर नीचे गिरने लगे। इस बीच फर्श पर बिछी कपड़े की दर्रियों ने भी आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि वेडिंग हाल मुख्य मार्ग पर स्थित था। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और उन्होंने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन मिश्र और संजय व्यास व महामंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार और प्रतीक कालिया मैदान में हैं।
-------
2311 में से 1920 वोट पड़े
मतदान स्थल पर पांच बूथ बनाए गए
बूथ-------- वोट----मत पड़े
बूथ नंबर एक- 450- 390
बूथ नंबर दो - 450- 333
बूथ नंबर तीन - 450 - 415
बूथ नंबर चार- 450- 355
बूथ नंबर पांच- 511- 477
-----------------------
कुल मतदान- 2311---1970
चुनाव का प्रतिशत- 85.25
----------
इनसेट-
वेडिंग प्वाइंट पर नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम
वेंडिंग प्वाइंट पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मौके पर जो फायर के सिलिंडर मिले, उन पर किसी प्रकार की तिथि अंकित नहीं मिली। बिजली की फिटिंग फ्लैक्सीवल तार पर हुई मिली। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इन वेंडिंग प्वाइंटों की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही इनमें कार्यक्रमों की अनुमति देनी चाहिए।
----------
कोट-
आनंद उत्सव मंडप में आग लगने की सूचना के बाद आधा घंटे में आग बुझा दी गई थी। वेडिंग प्वाइंट के पास पुरानी एनओसी तो थी। नई के लिए आवेदन किया कि नहीं, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- सुनील रावत, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी