फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fire in jungle

जंगल में आग से निपटने की तैयारी

Thu, 04 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 04 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
fire in jungle

गर्मी में जंगल में लगने वाली संभावित आग की घटना से निपटने के लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आग से वन संपदा को नुकसान नहीं हो, इसके लिए रेंज की तीन बीटों में क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। वन क्षेत्र से सटी आबादी में रहने वाले लोगों को आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होगा। लिहाजा ऋषिकेश रेंज कार्यालय अभी से कवायद में जुट गया है। वन रेंज में ऋषिकेश, बीवीवाला पश्चिमी, लालपानी, वीरभद्र, गोला पूर्वी और बीवीवाला पूर्वी वन संपदा से आच्छादित हैं। गर्मी में इन्हीं बीटों में आग की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि फायर सीजन के तहत ऋषिकेश, लाल पानी और गोला पूर्वी बीट में क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। यहां कर्मियों की तैनाती के साथ ही आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। बीट कर्मियों में सूचना का आदान-प्रदान हो, इसके लिए वायरलेस सेट की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि जंगल में कहीं भी आग लगने पर तत्काल राहत बचाव हो सके। सड़क किनारे सूखे पत्तों को फूंकने के लिए भी अलग से टीम बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से सात फरवरी तक वन्य अग्नि सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इसके तहत वन क्षेत्र से सटी आबादी के लोगों को आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को जंगल में ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने, जलती बीड़ी और माचिस की तीली नहीं फेंकने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed