{"_id":"6aeddb8c083321ea02034a6d","slug":"fire-department-on-alert-inspecting-firecracker-shops-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148602-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
Fri, 06 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने नरेंद्रनगर बाजार में पटाखा विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान ने पटाखा व्यापारियों को विभागीय नियमों और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरण रखने, पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने और बिक्री के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी। कहा कि त्योहार के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी व्यापारी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से कारोबार करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन