फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire broke out in four shops outside Mandi Samiti

मंडी समिति के बाहर चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Sun, 06 Mar 2022 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in four shops outside Mandi Samiti
05 कोयलघाटी स्थित सब्जी मंडी के बाहर धूधू कर जलती फल और पान की दुकान। - फोटो : RISHIKESH
हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक एक फल की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने दो फल और एक पान की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने साजिश के तहत दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। दुकानदारों ने कहा कि पहले भी कई बार दुकानों में आग लग चुकी है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस टीम ने रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भतीजे ने सभी दुकानों में आग लगाने की दी थी धमकी
ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने से पहले दुकानदार चाचा भतीजे में जबरदस्त बहस हुई थी। भतीजे ने सभी दुकानों में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद अचानक रात में दुकानों में आग लग गई। मामले में फिलहाल पुलिस के शक की सुई भतीजे पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में आग लगने की यह तीसरी घटना
कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। पहली बार करीब चार साल पहले और पिछले साल मई महीने में करीब आधा दर्जन फलों की दुकानों में आग लगी थी। इस दौरान दुकानों में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया था।

- सीसीटीवी कैमरे में नजर आए तीन संदिग्ध लोग
- ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। फुटेज में दुकानों में आग लगने की घटना से पहले तीन संदिग्ध लोग घटनास्थल के पास नजर आए। दुकानदारों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed