फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fine of Rs 3300 imposed on 11 shopkeepers

Rishikesh News: 11 दुकानदारों पर लगाया 3300 रुपये का जुर्माना

Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 3300 imposed on 11 shopkeepers

विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 11 दुकानदारों के चालान किए हैं। जिन पर कुल 3300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को निगम की टीम ने गंगानगर और आवास विकास क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन व गंदगी को लेकर चेकिंग की। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान निगम की टीम ने ग्राहकों को सामान देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने और प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर 11 दुकानदारों के चालान किए। जिन पर कुल 3300 रुपये का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। अभियान के दौरान तीन किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन भी जब्त की गई है। साथ ही उन्हें भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed