फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guldar fearing imprisonment rural homes

गुलदार के डर से घरों में कैद ग्रामीण

Fri, 29 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 29 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Guldar fearing imprisonment rural homes
गुलदार - फोटो : filephoto

न्याय पंचायत श्यामपुर के खदरी खड़कमाफ, लक्कड़घाट में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हालात ये है कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लक्कड़घाट स्थित शिव गंगा धाम आश्रम में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने गांव में गुलदार की लगातार बनी आमद पर चर्चा की। बताया कि हिंसक जानवर एक महीने में कई मवेशियों को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन


योगीराज कर्णपाल गिरी महाराज ने कहा कि 14 जुलाई को वन विभाग को सूचित किया गया था, लेकिन विभाग ने अभी तक कार्रवाई नहीं की। खिलानंद भट्ट ने बताया कि गुलदार के डर से काश्तकार खेतों में काम नहीं कर पा रहे। बताया कि शाम ढलते ही गुलदार गांव में सक्रिय हो जाता है, जिससे लोगों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया कि वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने की शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सरिता गिरी, चंद किशोर, ईश्वर सिंह, शिव कुमार, सोहन सिंह, विजेंद्र आदि मौजूद थे।

खदरी खड़कमाफ, लक्कड़घाट में गुलदार की दस्तक का मामला संज्ञान में आया है। हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा और शाम ढलने के बाद गश्त बढ़ाई जाएगी।

गंगासागर नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश रेंज


जंगलों में कांबिंग की
श्यामपुर। रूषाफार्म क्षेत्र में अवैध शराब के मामले में बृहस्पतिवार को वन विभाग ने जंगलों में कांबिंग की। वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने कहा कि यदि जंगलों में कोई अवैध शराब वालों को बख्शा नहीं जायेगा। वन विभाग ने आज गांव से सटे जंगलों में अवैध शराब को लेकर कांबिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed