फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers will get enough water for irrigation: Trivendra

किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी : त्रिवेंद्र

Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get enough water for irrigation: Trivendra
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मारखम ग्रांट के प्राथमिक विद्यालय झबरावाला में 1441.66 लाख की लागत से बुल्लावाला नहर को भूमिगत करने और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हर स्तर पर निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बुल्लावाला नहर को भूमिगत करने से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी किसानों को मिलेगा। कहा कि स्थानीय किसानों की समस्याओं के निदान त्वरित गति से होगा। सिंचाई और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि किसानों ने अपनी समस्याएं बताई थी। उनके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। नहर भूमिगत होने से किसानों को आवागमन में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए नहर भूमिगत होने से फायदा होगा। कार्यक्रम में वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, विक्रम सिंह नेगी, माजरी ग्रांट मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, पंकज रावत, चंद्रभान, सुमन लता, विनोद रौथाण, विनोद राणा, किशन सिंह नेगी, जरनैल सिंह, इस्लाम अहमद, सुंदर दास, नरेन्द्र नेगी, अमृता कौर, यमुनोत्री देवी, सुनीता सती, रामकली, मनोज कांबोज, मंदीप बजाज के अलावा सिंचाई विभाग के एससी आरके तिवारी, ईई डीसी उनियाल,केएस चौहान, आशीष यादव और एचएस गुसांई आदि थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed