{"_id":"68449aad7d37c2c7bc003d02","slug":"fare-charged-at-rs-510-instead-of-rs-365-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-710673-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 365 की जगह वसूला 510 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 365 की जगह वसूला 510 रुपये किराया
Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस में यात्री से तय किराया लेने से अधिक का टिकट बनाने का मामला सामने में आया है। यात्री की ओर से रोडवेज ऋषिकेश डिपो में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं रोडवेज अधिकारियों की ओर से कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है। अगस्त्युमुनि रुद्रप्रयाग निवासी बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही बागेश्वर डिपो की बस यूके07पीए 6135 में बैठे। यह बस ऋषिकेश डिपो के अधीन चारधाम यात्रा में चल रही है। जब वह बस में सवार हुए तो कंडक्टर ने उनका 510 रुपये का टिकट बनाया। जबकि शुक्रवार को उनका लड़का अगस्त्यमुनि से ऋषिकेश गया था उससे 365 रुपये का किराया लिया। वहीं रोडवेज प्रशासन की ओर शिकायत दर्ज की गई है। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि यात्रा बसों का किराया और लोकल बसों का किराया अलग- अलग है। गलती से यात्री वाला टिकट काटा गया होगा। शिकायत दर्ज की गई है।