फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Expert doctors gave information about robotic surgery

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी रोबोटिक सर्जरी की जानकारी

Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Expert doctors gave information about robotic surgery
एम्स में शल्य चिकित्सा विभाग व क्लीनिकल रोबोटिक सर्जरी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोबो लैपकॉन संपन्न हो गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोबोटिक सर्जरी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यशाला में एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि संस्थान में रोबोटिक विधि से जनरल व कैंसर सर्जरी, यूरोलॉजी, गाइनी, ईएनटी व पीडियाट्रिक सर्जरी चिकित्सा उपलब्ध है। कार्यशाला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. असूरी कृष्णा, डॉ. पवनिंदर लाल, डॉ. जगदीश गौड़, डॉ. सोमशेखर ने रोबोटिक सर्जरी की विभिन्न जानकारियां दीं। जबकि, डॉ. विवेक बिंदल ने रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर प्रकाश डाला। रोबोटिक सर्जरी क्विज के संयोजक डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मनीष अग्रवाल, पोस्टर के संयोजक डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. जयस पारिख व डॉ. प्रवीन कुमार रहे, जबकि सर्जरी वीडियो प्रजेंटेशन के संयोजक डॉ. ज्ञान सौरभ व डॉ. अनमोल आहूजा रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. मनोज गुप्ता, प्रोफेसर बीना रवि, प्रो. सोमप्रकाश बासू, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. फरहान उल हुदा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. दीपक राजपूत, डॉ. प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed