{"_id":"5dab6e1c8ebc3e014e281654","slug":"every-citizen-should-support-ganga-s-cleanliness-premchand-rishikesh-news-drn3234147155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की निर्मलता को हर नागरिक करें सहयोग : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की निर्मलता को हर नागरिक करें सहयोग : प्रेमचंद
विज्ञापन
मुनिकीररेती स्थित गंगा रिसार्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ करते विस अध्यक्ष
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज की व्यंजना आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी संस्था और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के संयुक्त प्रयास से मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसार्ट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतर्विषयी कांफ्रेंस आयोजित की गई। संस्था की सचिव मधु शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में संस्था भारतीय कला और संस्कृति को लेकर पूरे देशभर में काम कर रही है। गंगा के महत्व और पवित्रता को लोगों तक पहुंचाना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कांफ्रेंस में पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, वृंदावन से आए श्रीवत्स गोस्वामी, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पदमभूषण विदूषी उमा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा के प्रति किए जा रहे कार्यों को लेकर संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को गंगा की निर्मलता और पवित्रता बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे श्रीवत्स गोस्वामी ने गंगा के स्वरूप पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। भारत देश गंगा करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है।
कांफ्रेंस के पहले दिन देशभर से 250 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। सभी ने संस्था को गंगा के महत्व और पवित्रता के बारे में अपने लेख उपलब्ध कराए। संस्था की सचिव मधु शुक्ला ने बताया कि चुने जाने वाले लेखों को संस्था की ओर से प्रकाशित की जाने वाली पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जाएगा। इस दौरान बनारस से आई श्वेता जयसवाल ने गंगा गीत और स्तुति की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।
विज्ञापन
दोपहर बाद पहले दिन के दूसरे सत्र में दिल्ली की कविता द्विवेदी समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और नेपाल से आए कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, अनिल शुक्ला, सुशील, सांभवी, डॉ. पूनम मिश्रा, श्रेयस आदि उपस्थित थे।