फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Engineers visited Motichur range

Rishikesh News: अभियंताओं ने किया मोतीचूर रेंज का भ्रमण

Fri, 23 Feb 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Engineers visited Motichur range
हरित अवसंरचना के विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला के तहत विभिन्न राज्यों से आए अभियंताओं ने राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज का भ्रमण किया। मोतीचूर से लेकर कांसरों के बीच रेलवे ट्रैक पर बने वन्यजीव गलियारों का भ्रमण कर पार्क अधिकारियों से जानकारी ली। अभियंताओं ने मानव वन्यजीव संघर्ष को समझने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

भारतीय वनसेवा अधिकारी अनिरुद्ध पाठक ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ‘वानिकी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण’ योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केंद्रीय अकादमी, राज्य वन सेवा, देहरादून में “हरित अवसंरचना” विषय पर 21 से 23 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित पीसीबी, सीसीयू, लोकनिर्माण विभाग, एनएचआई विभागों से संबंधित 27 इंजीनियरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे और हाईवे पर वन्यजीव गलियारों को लेकर किए गए प्रयास बेहतर हैं। टीम ने रेलवे और सड़क दोनों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि हाईवे के मुकाबले रेलवे की संरचना बहुत पुरानी हो चुकी है और उसे विकसित करने में काफी समय भी लगेगा लेकिन भविष्य में रेलवे की संरचनाओं को विकसित करने से वन्यजीवों को और सुरक्षित किया जा सकता है। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष में भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed