{"_id":"613a686b8ebc3ef1473056e0","slug":"encroachment-will-be-removed-from-dhalwala-bhairav-colony-rishikesh-news-drn3899236157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला-भैरव कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालवाला-भैरव कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। सिंचाई विभाग ने ढालवाला-भैरव कालोनी मार्ग पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को विभागीय टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण पर निशान लगाए। करीब 100 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अवैध कब्जाधारकों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।
ढालवाला-भैरव कालोनी मार्ग पर लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जे किए हुए है। सिंचाई विभाग ने ऐसे 100 मकानों को चिन्हित किया है। विभाग ने अतिक्रमण पर निशान लगाना शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर तक निशान लगाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के मुनिकीरेती उपखंड के अवर अभियंता अमित रावत ने बताया कि अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन को सुचारू करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अमित रावत ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जा रहे। एक सप्ताह सभी अतिक्रमणकारियों नोटिस दे दिए जाएंगे।