फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment under the guise of Mazar demolished

निर्मल ब्लाक बी में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 17 Dec 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment under the guise of Mazar demolished
निर्मल ब्लांक-बी विस्थापित में अतिक्रमण को ध्वस्त करती प्रशासन की जेसीबी। - फोटो : RISHIKESH
विस्थापित कॉलोनी स्थित निर्मल ब्लॉक बी में प्रशासन की ओर से मजार की आड़ में किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन ने सात दिन के अंतराल में मजार को भी वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम विस्थापित कॉलोनी स्थित निर्मल ब्लाक-बी पहुंची। इस दौरान उन्होंने मजार की आड़ में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। विवाद की आशंका को देखते मौके पर एक दर्जन से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस मौके पर तहसीलदार रेखा आर्य ने मजार के बगल में बनाए गए भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिया। इस दौरान मजार की देखरेख कर रही सायराबानो को सात दिन के अंदर मजार और हाल ही में स्थापित किए गए शिवलिंग को भी हटाने के निर्देश दिए। बताते चलें कि बीते कई दिनों से दो समुदायों के बीच मजार को लेकर विवाद चल रहा था। एक समुदाय की ओर से मजार के ठीक बगल में शिवलिंग की स्थापना कर दी गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि यह सरकारी भूमि है। इस पर मजार और मंदिर की आड़ में भूमि कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में इस भूमि पर अतिक्रमण न हो इसके लिए समय-समय पर पुलिस को निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed