फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment over drain, nine shopkeepers challaned

नाले के ऊपर अतिक्रमण, नौ दुकानदारों का काटा चालान

Mon, 13 Jan 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Encroachment over drain, nine shopkeepers challaned
घाट रोड पर अतिक्रमणकारियों का चालान काटते नगर निगम कर्मी। - फोटो : RISHIKESH
हाईकोर्ट के आदेश और अब सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के निस्तारण संबंधी निर्देश मिलने पर नगर निगम ने त्रिवेणी घाट रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नौ अतिक्रमणकारियों के पांच-पांच हजार के चालान काटे गए, जबकि नाले के ऊपर खोखाधारकों, लोहे की सीढ़ी लगी होने पर एक सप्ताह का समय स्वयं हटाने का दिया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां टीम ने नालियों के ऊपर लोहे की ग्रिल, लकड़ी के फट्टे, पक्की सीढ़ियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को पाया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि तय अवधि के अंदर स्वयं इसे ध्वस्त कर लें। अन्यथा एक सप्ताह बाद निगम की जेसीबी से धवस्त किया जाएगा। उन्होंने घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष पवन शर्मा को इसे पूरी तरह से अवैध बताकर स्वयं तोड़ने को कहा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल, प्रशांत कुकरेती, घाट रोड व्यापारी प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed