{"_id":"56fc31704f1c1be27bf00815","slug":"encroaching-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जानवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर हाईवे पर एक ओर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, तो दूसरी ओर सड़क के दोनों ओर खोखे डाल कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
आईडीपीएल सिटी गेट से श्यामपुर तक सड़क किनारे रोज नए अतिक्रमण हो रहे हैं। मालवीय नगर हाईवे पर तो एक महीने के अंदर कई नए खोखे रखे गए हैं। इतना ही नहीं मालवीय नगर में लोक निर्माण विभाग के अस्थाई कार्यालय के समीप भी अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे के दोनों ओर भारी पैमाने पर्र इंट, पत्थर, बजरी जमा करने का अड्डा बन गया है। कई कबाड़ियों ने भी हाईवे किनारे दुकान खोल दी है। लिहाजा राहगीरों के लिए पैदल चलने के लिए फुटपाथ ही नहीं बचा है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद अतिक्रमण करने वालों पर कोई कार्यवाई नहीं हो रही है। पंचायत सदस्य रीना जायसवाल ने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में जब हाईवे के सहायक अभियंता पीएस नेगी से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि अब ये हाईवे डोईवाला खंड में चला गया है।