{"_id":"6939d26820f542ac2d02a4fd","slug":"emphasis-was-placed-on-the-skills-of-the-soldiers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-854082-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जवानों की निपुणता के मूल्यांकन पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जवानों की निपुणता के मूल्यांकन पर दिया गया जोर
Thu, 11 Dec 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में व्यवस्थापित समस्त पोस्टों का मासिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन में कुमाऊं में एसडीआरएफ के निर्माण प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने अधिकारियों व कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वेलिडेशन टेस्ट के माध्यम से एसडीआरएफ जवानों की निपुणता के मूल्यांकन पर जोर दिया गया। कहा कि अगले वर्ष शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में कार्यकुशलता व निपुणता बढ़ाई जानी चाहिए। आपदा से संबंधित विभिन्न विषयों पर वेलिडेशन टेस्ट आयोजित कर जवानों की निपुणता को परखा जा रहा है। राज्य के विभिन्न स्थानों जैसे सोनप्रयाग, चकराता, सरियापानी, मोरी और गंगोत्री में पोस्टों के भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, निरीक्षक कवींद्र सजवाण, प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक जयपाल आदि उपस्थित रहे।