फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant roaming on the road, forest workers taking rest

सड़क पर घूम रहा हाथी, पेड़ की छांव में आराम फरमा रहे वनकर्मी

Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Elephant roaming on the road, forest workers taking rest
महाशिवरात्रि पर्व पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन पर्यटकों और शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर सजग नहीं है। हाथी सड़क पर घूम रहे हैं, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी पेड़ की छांव में आराम फरमा रहे हैं। पार्क प्रशासन हादसों से सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक हाथी लक्ष्मणझूला-बैराज मोटर मार्ग पर सड़क पर आ गया। स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर हाथी को देखने लगे। हाथी यहां करीब आधा घंटे रहा। इस दौरान कई पर्यटकों ने हाथी की फोटो और विडियो अपने कैमरे में कैद किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची, जहां उन्होंने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। बीते सोमवार तड़के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भागीरथी आश्रम के समीप हाथी ने एक फक्कड़ बाबा को पैरों से रौंदकर मार डाला था, वहीं दूसरे बाबा को घायल कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी पार्क प्रशासन हादसों से सबक नहीं ले रहा है। गौहरी रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने पर्यटकों और शिवभक्तों की सुरक्षा दृष्टिगत पांच टीमें गठित की हैं, लेकिन हैरत की बात है कि टीम संवेदनशील स्थलों से गायब है।
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे पर्यटक
लक्ष्मणझूला के समीप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हाथी सड़क पर आ गया। इस बीच एक युवती ने जान जोखिम में डालकर पहले हाथी के साथ सेल्फी खींची और फिर विडियो बनाने लगी। गनीमत यह रही कि हाथी सीधा आगे की ओर बढ़ गया। अगर हाथी अपना रास्ता बदलता तो युवती और उसकी दोस्त की जान खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में इन दिनों बाहरी प्रांतों की पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। पर्यटक यहां होटल में ठहरे हुए हैं। सुबह की सैर के लिए अधिकांश पर्यटक लक्ष्मणझूला-बैराज मोटर मार्ग की ओर निकल आते हैं। पार्क क्षेत्र होने के कारण यहां कभी भी हाथी धमक पड़ता है। कई बार पर्यटकों और हाथी का सामना भी हो जाता है। पर्यटकों यह नहीं पता ही कि हाथी को हल्के में लेना उनकी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो टीम को संबंधित क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। मेरी पर्यटकों से भी अपील है कि हाथी की आवाजाही वाले स्थानों पर जाने से बचें। हाथी की फोटो और विडियो बनाने का जोखिम तो बिल्कुल भी लें।
-अनिल पैन्यूली, रेंज अधिकारी गौहरीरेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed