{"_id":"5d4b2fef8ebc3e6d1323b32c","slug":"elephant-herd-mowed-sugarcane-crop-rishikesh-news-drn315651288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। जौलीग्रांट में हाथियों के झुंड ने खेतों में तैयार हो रही गन्ने और धान की फसल को निशाना बनाकर कई बीघा फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों को जान माल का भय सताने लगा हैं। वन विभाग ने हाथियों की आमद को देखते हुए गश्त बढ़ा दी है।
थानो वन रेंज से सटे जौलीग्रांट इलाके में मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। तीन दिन पहले कालूवाला बड़ोवाला में फसलों को चौपट करने के बाद हाथियों का दल मंगलवार रात जौलीग्रांट क्षेत्र में आ धमका था। हाथियों ने जौलीग्रांट और चाठों मोहल्ला के किसान अनिरुद्ध सोलंकी, शमशेर सोलंकी, आदर्श शर्मा, आदेश कृषाली, महेंद्र, सुमेर सोलंकी, रघुवीर सिंह सोलकंी आदि कई लोगों की धान और गन्ने की फसल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल ने कहा कि वन सीमा पर घनी आबादी क्षेत्रों में हाथी रोधी दीवार बनाने का अनुरोध किया गया हैं। थानो रेंजर डॉ. उदयनंद गौड़ ने बताया कि हाथियों की आमद होने के दृष्टिगत क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था की गई हैं। विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके।