फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant entered Pashulok Colony via Cheela Barrage Bridge

ऋषिकेश: बैराज पुल होते हुए पशुलोक कॉलोनी में घुसा हाथी, वन कर्मचारियों ने पार्क में खदेड़ा; देखें वीडियो

Sun, 22 Dec 2024 08:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश (देहरादून)
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश (देहरादून) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Dec 2024 08:06 PM IST
सार

ऋषिकेश के चीला-बैराज मोटर मार्ग पर बैराज पुल होते हुए एक हाथी कॉलोनी में घुस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पार्क क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Elephant entered Pashulok Colony via Cheela Barrage Bridge
कॉलोनी में घुसा हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीला-बैराज मोटर मार्ग पर बैराज पुल होते हुए एक हाथी अचानक पशुलोक बैराज कॉलोनी में घुस गया। हाथी के कॉलोनी की सड़क पर आवाजाही करने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने हाथी की चहलकदमी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज वन कर्मचारी और ऋषिकेश रेंज के वन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पार्क क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।

विज्ञापन




गौहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि घटना रविवार करीब अपराहन दो से तीन बजे की है। एक हाथी बैराज जंगल से अचानक बैराज पुल होते हुए पशुलोक बैराज कॉलोनी की ओर निकल गया। हाथी के कॉलोनी में घुसने की सूचना उन्हें स्थानीय लोगों की ओर से जैसे ही मिली वैसे ही वन कर्मचारियों की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मचारियों ने हाथी को वीरभद्र मंदिर के समीप गंगा नदी से सीधे गौहरी रेंज के पार्क क्षेत्र में खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान काफी समय तक हाथी आसपास लोगों के लिए कोतूहल का विषय भी बना रहा। हाथी के बैराज कॉलोनी में प्रवेश करने से कई लोगों में दहशत फैल गई। वन कर्मचारियों की टीम लगातार हाथी की चहलकदमी पर निगरानी बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी रियासी इलाके में घुस रहा है। वन कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं। हाथी चीला-बैराज होते हुए बैराज पुल से कॉलोनी की ओर निकला, जबकि बैराज पुल के समीप वन विभाग का बैरियर है, इससे साफ पता चलता है कि वन कर्मचारी भी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं। गोहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि वन कर्मी पार्क क्षेत्र में गस्त पर थे। इसी दौरान हाथी वहां से गुजर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed