फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   elephant attack on women

हाथी के हमले में महिला घायल

Wed, 03 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 03 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
elephant attack on women

लकड़ी बीनने जंगल में गई महिला को हाथी ने हमला कर घायल कर दिया। साथ गई अन्य महिलाओं ने किसी तरह उसे गांव तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हाथी ने भाग रही महिलाओं को काफी दूर दौड़ाया भी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से महिला को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
चांडी प्लांटेशन गांव की कुछ महिलाएं सुबह बड़कोट वन रेंज के लालतप्पड़ जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। लकड़ी बीनते समय अचानक धमके हाथी की जोर से चिंघाड़ने की आवाज आई। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पातीं, हाथी ने झाड़ियों से निकल एक महिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित हाथी ने लकड़ी बीन रही एक महिला पर सूंड़ से प्रहार करने लगा। अचानक हमलावर हाथी को सामने देखकर भयभीत महिलाएं जान बचाकर वहां से भागीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने काफी दूर तक दौड़ती महिलाओं का पीछा किया। महिलाएं किसी तरह हाथी की जद से दूर निकल गईं। तब जाकर हाथी वापस जंगल लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी के हमले मेें गुड्डी देवी (65) पत्नी तेजपाल सिंह निवासी चांडी प्लांटेशन, माजरीग्रांट घायल हो गई। साथी महिलाओं ने घायल महिला को किसी तरह गांव तक पहुंचाया। इस बीच सूचना पाकर लालतप्पड़ पुलिस और 108 वाहन भी गांव पहुंच गया। जिससे घायल महिला को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भेजा गया।


ग्राम प्रधान किरन पाल, जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह आदि ने वन विभाग से घायल महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बड़कोट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र पाल सिंह नेगी ने बताया कि विभागीय स्तर पर घायल महिला को मदद पहुंचाई जा रही है। विभाग की ओर से उचित मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी। देर शाम डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने अस्पताल जाकर घायल महिला का हाल-चाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed