फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News: tourist stuck in traffic jam after weekend

Rishikesh News: तीन दिन वीकेंड का मजा, वापसी में जाम ने किया किरकिरा, घंटों हलकान रहे सैलानी

Tue, 03 Oct 2023 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 03 Oct 2023 05:00 PM IST
सार

शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण दिल्ली, हरियाणा,यूपी, पंजाब और राजस्थान के पर्यटक ऋषिकेश में रहे।

विज्ञापन
Rishikesh News: tourist stuck in traffic jam after weekend
ऋषिकेश में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड खत्म होने पर पर्यटकों की वापसी होने से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी लाइनें लगती रही। सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हाईवे पर वाहनों का दबाव होने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे राज्यों के वाहनों के गलियों मोहल्लों में घुसने के कारण कई बार टकराव की नौबत आती रही।

विज्ञापन


शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण दिल्ली, हरियाणा,यूपी, पंजाब और राजस्थान के पर्यटक ऋषिकेश में रहे। तीसरे दिन सोमवार को वापसी के दौरान हाईवे की वाहनों की लंबी लाइनें ही नजर आई। श्यामपुर फाटक बंद होने पर एक किलोमीटर क्षेत्र में पूरा जाम दिखा। श्यामपुर फाटक पर जाम लगता देख पुलिस को सुबह आठ बजे से बाहरी राज्यों की कारों को भानियावाला की ओर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं मोहनचट्टी, रत्तापानी, कौडियाला में शिवुपरी कैंपों से आने वाले लोगों के वाहनों के कारण 12 बजे श्यामपुर बाइपास मार्ग लंबी लाइनें लग गई। फाटक बंद होने के दौरान पुलिस को दिल्ली, हरियाणा, यूपी की कारों को नटराज चौक से भानियावाला होते नेपाली फार्म भेजा गया।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व:  प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर बीयर पार्टी कर रहे पर्यटक, मना रहे पिकनिक
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक नटराज चौक से अपने वाहनों को भानियावाला चौक की ओर ले गए। तपोवन से बाइपास मार्ग पर भेजे गए वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण पुलिस को कुछ कारों को तपोवन से रामझूला, चंद्रभागा पुल, आईएसबीटी होते हुए नटराज चौक तक निकालना पड़ा। कई वाहन चालक शार्ट कट के चक्कर गूगल मैप के सहारे अपने वाहनों को गलियों के अंदर घुस गए। जिससे कई बार टकराव की भी नौबत आती रही।

कौडियाला से तपोवन तक रेंग रेंगकर चले वाहनI
सोमवार को कौडियाला से तपोवन तक वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। इनमें अधिकांश वाहन दिल्ली, हरियाणा के पर्यटकों के थे। वहीं हाईवे का मलबा साफ न होने के कारण की वाहनों पर्याप्त गति ने नहीं दौड़ पाए। पर्वतीय क्षेत्रों आने वाली टैक्सियों और बसों को जाम से जूझना पड़ा। स्थिति यह थी कि रोडवेज की पर्वतीय डिपो की बस नागनाथ पोखरी से अन्य दिनों में 12:30 बजे ऋषिकेश पहुंचती थी जो साढ़े तीन घंटे बाद ऋषिकेश पहुंची।


ट्रकों को भानियावाला होते हुए हरिद्वार भेजाI
श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों दबाव बढ़ने पर पुलिस ने ऋषिकेश से दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली जाने वाले ट्रकों को दोपहर बाद भानियावाला होते हुए हरिद्वार भिजवाया। इस दौरान नटराज चौक पर अन्य वाहनों की लाइन लगती दिखी।

सोमवार को रविवार के मुकाबले वाहनों का दबाव कम था, लेकिन श्यामपुर में ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक के बंद होने के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लगती रही। दूसरे राज्यों के वाहनों को सुबह से ही नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर से डायवर्ट किया जा रहा था। शाम चार बजे के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
- संदीप नेगी, सीओ ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed